
Ebola Virus Alert: अफ्रीकी देशों डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इस वायरस से अब तक 80 लोगों की जान चली गई। तो वहीं 246 संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। हालांकि WHO ने ये भी कहा है कि ये महामारी की कैटेगरी में नहीं आती।
तेजी से फैल रहा मौत का वायरस! Ebola Virus Alert
कांगो के स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर कंबा ने बताया कि इस वायरस का पहला मामला एक नर्स का माना जा रहा है। 24 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। अब तक जांच में इबोला के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के 8 मामलों की पुष्टि हुई है। फिलहाल अभी इस बीमारी के मामले इतुरी प्रांत के बुनीया, रवामपारा और मोंगवालू इलाकों में देखने को मिले है। 1976 में पहली बार कांगो में इबोला का केस दर्ज किया गया था।
WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित!
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इबोला का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन मिला है। तो वहीं कांगो में जायरे स्ट्रेन के ज्यादातर मामले रहे हैं। इस नए स्टेन ने चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इबोला के जायरे स्ट्रेन को लेकर मौजूदा इलाज और टीके बनाए गए थे। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। युगांडा में भी कांगो से जुड़ा इबोला का एक मामला मिला है। 14 मई को उस मरीज की अस्पताल में मौत हो गई। युगांडा ने फिलहाल कि कोई दूसरा मामला नहीं मिला है।