Haridwar NewsHighlight

गंगा में विलीन हुए प्रतिक यादव, VIP घाट पर हुआ अस्थि विसर्जन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सरंक्षक दिवगंत मुलायम सिंह यादव के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे सनातन रीति-रिवाज के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया।

गंगा में विलीन हुए प्रतिक यादव

बता दें प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में कार्डियो-रेस्पिरेटरी कोलैप्स (फेफड़ों में खून का थक्का जमने) के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार को प्रतीक यादव की अस्थियों को लेकर उनकी पत्नी व भाजपा नेता अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट और साले अमन सिंह बिष्ट हवाई मार्ग से देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

हरिद्वार के VIP घाट पर हुआ अस्थि विसर्जन

जॉलीग्रांट से परिवार सीधे हरिद्वार के वीआईपी घाट पहुंचा, जहां प्रतीक यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और अस्थियों को गंगा में प्रवाह किया गया। इस दौरान घाट पर माहौल भावुक हो गया। अपर्णा यादव की नम आंखों में पति प्रतिक के पिछड़ने का दर्द साफ दिख रहा था।

बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि

अस्थि विसर्जन के दौरान बाबा रामदेव भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रतीक यादव का असमय निधन बेहद दुखद है और यह पूरे परिवार के लिए बड़ी क्षति है। बाबा रामदेव ने कहा कि प्रतीक यादव गौसेवा और सनातन धर्म के कार्यों से जुड़े हुए थे, शारीरिक रूप से भी बेहद फिट रहते थे और गौशाला का संचालन करते थे, ऐसे में उनका अचानक चले जाना सभी को पीड़ा देने वाला है।

तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने कराया मंत्रोच्चार के साथ अस्थि विसर्जन

वहीं तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने बताया कि सनातन परंपराओं के अनुसार आत्मा की शांति के लिए मंत्रोच्चार के साथ अस्थि विसर्जन कराया गया। इस दौरान बदायूं से सांसद आदित्य यादव ने कहा कि पूरा परिवार आज हरिद्वार पहुंचा और ईश्वर से यही प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें