CM ने CBSE बोर्ड की 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी से की फोन पर बात, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी निवासी अरीना रघुवंशी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने अरीना के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
CM ने CBSE बोर्ड की 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी से की फोन पर बात
सीएम ने हल्द्वानी की रहने वाली टॉपर अरीना रघुवंशी से फोन पर बात कर 12वीं में अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि इसी तरह आगे भी मेहनत कर प्रदेश का नाम रोशन करना। सीएम ने कहा अरीना की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी यह सफलता निरंतर प्रयास और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।
सीएम धामी से मिलने की जताई इच्छा
मुख्यमंत्री धामी ने अरीना से बात कर उनके परिजनों को भी बधाई दी। साथ ही अरीना से उसके भविष्य को लेकर सवाल भी पूछा की आखिर वो किस क्षेत्र में रूचि रखती है। जवाब में अरीना ने बताया कि वो लॉ कर UN या फिर UNESCO में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। साथ ही अरीना ने सीएम धामी से भी मिलने की इच्छा जताई।