National

NEET UG 2026: नीट परीक्षा की नई डेट का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम, जानें सभी अपडेट्स

NEET UG 2026 Re Exam Date : मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लाखों स्टूडेंट्स को हाल ही में पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द होने से बड़ा झटका लगा था। 3 मई को रद्द हुई इस परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 की परीक्षा की नई डेट का ऐलान कर दिया है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद ये फैसला लिया गया है। अब नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 June 2026 को होगा।

jaipur-neet-paper-leak-suspicion

ये भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा!, जानिए प्रति लीटर कितने बढ़े दाम ?, आज से लागू

नीट परीक्षा की नई डेट का ऐलान NEET UG 2026 Re Exam Date

NTA की तरफ से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। अब नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा। पूरे देश में ये परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वो अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दें। 21 June 2026 यानी रविवार(NEET UG 2026 New Exam Date) को परीक्षा होने की वजह से केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें:-रद्द हुई नीट परीक्षा, दोबारा से होगा एग्जाम, CBI करेगी जांच, NEET Exam Cancelled

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

NTA द्वारा छात्रों और अभिभावकों को विशेष चेतावनी भी दी है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी है। छात्रों और उसके परिजनों से अपील की गई है कि वो जानकारी के लिए केवल NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई सूचना पर ही भरोसा करें। इसके अतरिक्त कोई भी अन्य अनाधिकारिक लिंक या मैसेज की जानकारी पर विश्वास ना करें।

ये भी पढ़ें:- NEET Paper Whatsapp पर लीक!, गेस पेपर में मिले 600 नंबर के हू-ब-हू सवाल! देहरादून से जुड़े तार

सहायता के लिए NTA का आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर

किसी भी छात्र को अगर अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या होती है तो वो सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर नीचे दिए गए है:-

  • ईमेल आईडी: [email protected]
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें