Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे आसमान से आफत बरसाने की संभावना है। मौसन विभाग ने प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

12 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 12 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम परेशान करेगा। देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में भी धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 13 मई को भी प्रदेश में मौसम खराब ही रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: चारधाम जाने से पहले पढ़ लें ये जरुरी खबर, 12 और 13 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

गढ़वाल आयुक्त ने यात्रियों को दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करने की दी सलाह

गढ़वाल आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें