National

मदरसे में मिला ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा, मच गया हड़कंप, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मदरसे के अंदर मेड इन पाकिस्तान’ पंखा मिला। हैरानी की बात तो ये है कि ये यहां सालों से है और इसे इस्तेमाल किया जा रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मस्जिद का मौलवी पंखा ठीक करने के लिए मैकेनिक के पास लेकर गया। मैकेनिक की नजर पंखे पर लिखे मेड इन पाकिस्तान’ पर पड़ी। इसी के बाद पुलिस को सूचित किया गया।

मदरसे में ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा मिलने से मचा हड़कंप

दरअसल ये पूरा मामला कुशीनगर में थाना विशुनपुरा क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा स्थित मदरसा कादरिया हकीकतूल उलूम का है। इस मदरसे का पंखा खराब हो गया था। जिसके बाद रिपेयरिंग के लिए इसे दुकान ले जाया गया। पंखे को ठीक करने के दौरान मैकेनिक ने मेड इन पाकिस्तान का लेबल देखा। कुछ युवकों ने तुरंत इसकी फोटो खींची और स्थानीय पुलिस को बताया।

मदरसा प्रबंधक हिरासत में, बताई ये बात

देखते ही ये मामला इलाके में फैल गया। पुलिस ने मदरसा प्रबंधक को हिरासत में ले लिया। तो वहीं दूसरी ओर मदरसा संचालक का कहना है कि ये पंखा दुबई में कमाने गए एक युवक ने भेजा था। युवक के पिता ने इस पंखे को मदरसे में दान किया। प्रबंधक का कहना है कि उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पंखा मेड इन पाकिस्तान हैं।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस जांच में लगी है कि ये पंखा यहां तक आखिर पहुंचा कैसे? साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही इसको लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें