National

भीषण हादसा!, कार में वाहन क्षमता से ज्यादा लोग सवार, खाई में गिरने से 6 की दर्दनाक मौत

आज, सोमवार 11 मई को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ककिरा में तड़के एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में से पांच गुजरात के थे। तो वहीं चार गंभीर रूप से घायल है।

भीषण सड़क हादसा!, वाहन क्षमता से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही थी कार

दरअसल पुलिस की माने तो ये हादसा तब हुआ जब एक टोयोटा इनोवा कार वाहन क्षमता से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही थी। इसमें करीब 10 लोग सवार थे। ये मनाली से डलहौजी की ओर जा रही थी। इसी बीच कार गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद उसके परखच्चे उड़ गए। मलबा चारों तरफ फैल गया। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने घायलों को बाहर निकाला।

खाई में गिरने से 6 की दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान गुजरात के ललित भाई फतनानी, उनकी पत्नी ममता, प्रियंक कन्हैया लाल, उनकी पत्नी काजल और बेटे दियांश के रूप में हुई है। इसके अलावा चालक जसवंत की भी मौत हो गई। अभी फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि घायलों की माने तो एक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें