Char Dham Yatra 2026Big News

चारधाम जाने से पहले पढ़ लें ये जरुरी खबर, 12 और 13 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने 12 और 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसे देखते हुए गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम ठीक होने पर ही यात्रा का प्लान करने की अपील की है।

गढ़वाल आयुक्त ने यात्रियों को दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका संज्ञान लेते हुए गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करने की दी सलाह

गढ़वाल आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, सावधान रहें

संबंधित विभागों को दिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और सतर्कता से चारधाम यात्रा निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें