Uttarakhand Congress

चमोली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी, संगठन की तैयारियों का लिया जायजा, बोली बदलाव चाहती है अब जनता

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार उत्तराखंड के दौरे कर चुके है। वहीं अब कांग्रेस आलाकमान भी 2027 की चुनावी तैयारी से पीछे हटना नहीं चाहती। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर है।

कुमारी शैलजा ने लिया संगठन की तैयारियों का जायजा

कुमारी शैलजा ने आज चमोली पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं और कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूती से सत्ता में वापसी करेगी।

जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है: हरदा

प्रदेश प्रभारी के दौरे को कांग्रेस संगठन के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का कहना है कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा होगी और आगामी चुनावों की रणनीति को भी धार मिलेगी। हरदा ने कहा अब जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है। कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठाने के साथ-साथ उत्तराखंड में अबकी बार कांग्रेस 45 के पार का नारा लगाएगी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें