Dehradun NewsBig News

देहरादून में बदमाश बेखौफ: युवक को अगवा कर ले गए सुनसान जगह, सामान चोरी कर पुल से नीचे फेंका

राजधानी देहरादून में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला प्रिंस चौक का है। जहां ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को अगवा कर सुनसान जगह में ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यही नहीं आरोपियों ने उसके बाद युवक को पुल से नीचे फेंक दिया।

देहरादून में युवक को अगवा कर दिया लूट की वारदात को अंजाम

घटना बीती रात की बताई जा है। पीड़ित युवक की पहचान आकाश निवासी कांवली रोड के रूप में हुई है। पीड़ित युवक के अनुसार ऑफिस से लौटने के बाद प्रिंस चौक पर वो ऑटो का इंतजार कर रहा था। जहां स्कूटी सवार दो युवक पहुंचे। युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया। जिसके बाद वो उसे अगवा कर सुनसान जगह ले गए।

सामान चोरी कर पुल से नीचे फेंका

आरोपियों ने युवक से फ़ोन और नगदी लूट ली। जिसके बाद युवक को जामुनवाला पुल से नीचे फेंक दिया। रात भर युवक पत्थरों के बीच पड़ा रहा। सुबह राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही रेस्क्यू टीम को भी इसकी जानकारी दी।

आरोपियों की तलाश जारी

बताया जा रहा है पुल से नीचे फेंकने के कारण युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। जिसके चलते अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है पीड़ित युवक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जो आईटी पार्क से अपने घर के लिए निकला था। इस बीच उसके साथ ये हादसा हो गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें