Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!, इन जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। अगले 48 घंटे राज्य के लिए भारी हो सकते है। मौसम विभाग ने आज यानी आठ मई (8 May) के लिए इन जिलों के लिए तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार देखने को मिल सकते है। इसके आलावा नौ और 10 मई को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है। यानी अगल 48-72 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी होने वाले है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!

उत्तराखंड में इस बार मई का महीना मार्च बन गया है। मई में की तपती गर्मी की जगह मानसूनी मिजाज देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पूरे उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की माने तो कुछ दिनों से चल रहा बारिश का सिलसिला आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आठ मई के लिए इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

8 मई के लिए इन जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों जैसे नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है। 8 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है।

9 और 10 मई को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

तो वहीं 9 मई को पर्वतीय इलाकों जैसे नैनीताल और अल्मोड़ा में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही 10 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें