Uttarakhand Weather NewsBig News

7 मई के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एक क्लिक में पढ़ें ताजा अपडेट

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने 7 मई के लिए बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है।

7 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 7 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

8 से 10 मई उत्तराखंड में शुष्क बना रहेगा मौसम

वैज्ञानिकों की माने तो 8 से 10 मई के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 11 मई को एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें