Dehradun NewsBig News

देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने एक शख्स को कुचला, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

देहरादून से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कांवली रोड पर डंपर ने सड़क पर चल रहे शख्स को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

देहरादून के कांवली रोड पर डंपर ने एक शख्स को कुचला

घटना बुधवार सुबह की है। कांवली रोड पर लोडेड डंपर ने सड़क पर चल रहे शख्स को कुछ दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है मृतक शख्स श्रमिक था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। जिसके चलते सड़क जाम हो गई।

आरोपी चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों को देख पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन फिर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने सड़कों पर लगे होल्डिंग ओर पोस्टर तक फाड़ दिए। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें