National

Mamata Banerjee ने नहीं दिया इस्तीफा तो क्या बंगाल में नहीं बनेगा BJP का CM?, क्या कहते है नियम?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम चौंकाने वाले है। इस बार सत्ता परिवर्तन हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली है। पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। इस बार ना सिर्फ ममता बनर्जी चुनाव में बहुमत हासिल करने में नाकामयाब रही। बल्कि वो अपनी खुद की विधानसभा सीट भी नहीं बचा पाईं। नतीजों के बाद आज ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बीजेपी और चुनाव आरोग पर गंभीर आरोप लगाए है।

ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो क्या बंगाल में नहीं बनेगा BJP का CM,

पिछले 15 साल से ममता बनर्जी की बंगाल में सरकार है। लेकिन इस बार उनकी सत्ता छिनी है। इसी से गुस्साई ममता बनर्जी ने आज आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मैं चुनाव नहीं हारी हूं, हमें हराया गया है।’ मैं हारी नहीं हूं.. तो मैं इस्तीफा क्यों दूं।’ उनके इसी बयान के बाद सवाल उठ रहे है कि क्या अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देती है तो बंगाल में नया सीएम नहीं बनेगा?

ये भी पढ़ें:- ‘मैं राज्यभवन जाकर इस्तीफा क्यों दूं…’, हार के बाद Mamata Banerjee का फूटा गुस्सा, चुनाव आयोग को बताया खलनायक

ममता का कार्यकाल हो गया समाप्त?

इसी सवाल का जवाब हम आपको दे देते है। दरअसल गुरुवार, 7 मई 2026 को 17वीं बंगाल विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में सात मई के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री मानी ही नहीं जाएंगी। यानी ममता बनर्जी आधिकारिक तौर पर सीएम रहेंगी ही नहीं। ऐसे में विधानसभा के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद नए मुख्यमंत्री का निर्वाचन होना जरूरी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें