HighlightUttarakhand Congress

उत्तराखंड दौरे पर फिर आएंगी कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी , कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगी वन-टू-वन संवाद

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। बता दें इससे पहले 8 अप्रैल को वो अपने पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं के जिलों का दौरा किया था।

गढ़वाल मंडल के दौरे पर आएंगी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा 6 मई को उत्तराखंड आ रही हैं। इस बार वो गढ़वाल मंडल के चार जिलों का धुआंधार दौरा करने जा रही हैं। यह उनका 5 दिवसीय गढ़वाल मंडल का दौरा है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगी।

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने पर रहेगा फोकस

6 मई को कुमारी शैलजा देहरादून पहुंचेंगी। जिसके बाद 7 मई को वे ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल जाकर पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद 8 मई को वे केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर अगस्तमुनि में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

9 मई को कुमारी शैलजा चमोली के बिरही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद 10 मई को कुमारी शैलजा बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर जोशीमठ में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेगी। अगले दिन 11 मई को टिहरी के चंबा में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगी प्रदेश प्रभारी

गढ़वाल मंडल के दौरे के दौरान कुमारी शैलजा चुनावी रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगी। इस बीच ग्रुपों में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके साथ वन टू वन बातचीत करनी होगी।

दोगुनी क्षमता के साथ चुनावी रणभूमि में उतरने को कांग्रेस तैयार

कुमारी शैलजा ने स्पष्ट किया है कि नेता और कार्यकर्ता उनके साथ अलग से वार्ता भी कर सकते हैं। पार्टी का मानना है कि यह चुनावी वक्त है और ऐसे समय में यदि पार्टी प्रभारी दोबारा उत्तराखंड दौरे पर आती हैं तो इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है। पार्टी का मानना है कि इस बार दोगुनी क्षमता के साथ कांग्रेस पार्टी चुनावी रणभूमि में उतरने को पूरी तरह से तैयार है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें