Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, पढ़ लें ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

5 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 5 मई यानी आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज बारिश के आसार हैं। साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

अलर्ट मोड़ में आपदा प्रबंधन विभाग

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं कि मौसम से संबंधित सभी अलर्ट और सूचनाएं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से तत्काल आमजन तक पहुंचाई जाएं, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें