Big NewsDehradun News

28 अप्रैल को होगा विधानसभा का विशेष सत्र, नहीं होगा कोई विधायी काम

उत्तराखंड में एक बार फिर विधानसभा सत्र को लेकर तारीख तय कर दी गई है। राज्य की पंचम विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा।

28 अप्रैल को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

बता दें यह सत्र देहरादून स्थित विधानसभा भवन में बुलाया गया है, जिसके लिए शासन स्तर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह विशेष सत्र पूरी तरह औपचारिक रहेगा। यानी इस दौरान किसी भी प्रकार का विधायी कार्य नहीं किया जाएगा। आमतौर पर ऐसे सत्र विशेष अवसरों या औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए बुलाए जाते हैं।

एक दिन की है सत्र की अवधि

विशानसभा सत्र की अवधि एक दिन की ही रखी गई है, जिससे साफ है कि इसमें लंबी बहस या विधेयकों पर चर्चा की संभावना नहीं है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस सत्र को लेकर हलचल जरूर बनी हुई है और इसे आगामी गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें 28 अप्रैल पर टिकी हैं।

उत्तराखंड में 28 अप्रैल को क्यों बुलाया विशेष सत्र?

बता दें कि प्रदेश में 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विशेष सत्र इसलिए बुलाया गया है कि विधानसभा में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हों, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुरूप है।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

विशेष सत्र को लेकर शासन स्तर पर सभी विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सत्र के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें