Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में चढ़ेगा तापमान, उग्र होगा मौसम, पढ़ लें ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी तो मैदानों में तेज धूप से लोग परेशान थे। हालांकि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में चटक धूप दोपहर में भीषण गर्मी का एहसास कराएगी।

21 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 21 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 22 अप्रैल को भी मौसम का यही पैटर्न रहेगा। हालांकि इसके बाद 23 अप्रैल को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।

23 अप्रैल को करवट बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड में 23 अप्रैल को मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। वैज्ञानिकों की माने तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज रफ्तार में आंधी और तूफ़ान चलने की भी संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें