National

Seema Haider ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला

Seema Haider Named His son Bharat: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। ऐसे में गुरुवार को नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर बेटे का नामकरण (Seema Haider Son Name ) किया गया। जिसमें सीमा हैदर ने बेटे का ऐसा नाम रखा जिसे सुनकर उनके पाकिस्तानी पति को मिर्ची लग जाएगी। बताते चलें कि नामकरण से पहले सीमा ने कुंआ पूजन किया। साथ ही मोहल्ले की महिलाओं के साथ डीजे की धुन पर नाच गाना भी किया।

BHARAT

सीमा हैदर ने बेटे का रखा अनोखा नाम Seema Haider Son Name

दरअसल घर पर ही संगीत समारोह का आयोजन किया गया। रात को माता का जागरण हुआ। इस दौरान सीमा ने हिंदू धर्म को खूबसूरत कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। सीमा हैदर ने कहा, “मैं क्रिकेट मैच में भारत को सपोर्ट करती हूं। भारत जब मैच जीतता है तो मुझे खुशी होती है। मैच के दौरान भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत की ही जीत हो। भारत के लोग बहुत ही अच्छे हैं। वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। हर कास्ट के लोग रबूपुरा में रहते हैं। मुझे प्यार करते हैं, सम्मान देते हैं। मुझे अपनी बहू मानते हैं।”

सीमा ने बेटे का नाम भारत रखा Seema Haider Named His son Bharat

दरअसल गुरुवार को सीमा हैदर के छठवें बच्चे का नामकरण हुआ। नामकरण के दौरान जब पंडित जी ने भ अक्षर से नाम बताने को कहा। सीमा हैदर ने कहा, “पंडित जी ने जब नाम निकाला तो ‘भ’ अक्षर से आया। हम लोगों ने बहुत देर तक सोच विचार किया। उसका बाद नाम ‘भारत’ रखा। भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है। पाकिस्तान से भारत आकर मैं बहुत खुश हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुझे कभी पाकिस्तान छोड़ने का पछतावा नहीं होता है।”

छह बच्चे है सीमा के

18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले सचिन के साथ उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम मीरा है। बताते चलें कि सीमा के पाकिस्तान वाले पूर्व पति से चार बच्चे है। तो वहीं सचिन मीणा से 2 बच्चे हैं।

BHARAT

यूट्यूब चैनल पर 2 मिलियन फॉलोअर्स

आपको बता दें कि सचिन मीणा से शादी करने के बाद दोनों नोएडा रहते है। सीमा अपने पति के साथ वीडियो भी बनाती है। यूट्यूब पर उनके चैनल पर करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें