Almora News

उत्तराखंड कनिष्क अभियंताओं की हड़ताल जारी, सड़कों पर डिप्लोमा इंजीनियर, ये है मांगें

विसंगति दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले कनिष्ठ अभियंताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसी क्रम में अल्मोड़ा में जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के पांचवें दिन भी आक्रोशित अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उत्तराखंड कनिष्क अभियंताओं की हड़ताल जारी, ये है मांगें

अभियंताओं ने कहा कि तकनीकी कार्यों में राजनैतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप रोकने, डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति या ग्रेड पे सुनिश्चित करने, नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष सेवा पर ग्रेड पे 5400 देने, पेयजल निगम व जल संस्थान का एकीकरण, डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए समानांतर प्रोन्नति गैलरी बनाने समेत 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में ये अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी हैं।

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल

बता दें 9 मार्च से जनपद वार प्रदेश मुख्यालय पर ये धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक अभियंताओं की समस्याओं पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अभियंताओं में आक्रोश है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अभियंताओं की मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार पर डटे रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें