Uttarakhand

दिल्ली दौरे पर CM: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, उत्तराखंड के लिए कर दी ये बड़ी मांग

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे में है। इस दौरान उन्होंने शनिवार को केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम ने उत्तराखंड में रेल संपर्क को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया।

CM ने की केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को कुंभ 2027 की व्यापक तैयारियों और इसे “डिजिटल कुंभ” के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। साथ ही इस परियोजना के लिए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से 143.96 करोड़ की वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में तीव्र गति से बढ़ रहे पर्यटन और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक RRTS के विस्तार और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट का कार्य वर्ष 2026 तक पूरा कर उसके लोकार्पण का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, पढ़ें यहां

सीएम ने की इन प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता पर स्वीकृति देने की मांग

सीएम ने इस दौरान उनसे टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में स्वीकृति प्रदान करने, बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) की अनुमति देने, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण, रायवाला बाई-डक ब्रिज के विकास, चारधाम रेल परियोजना के अंतर्गत डोईवाला-उत्तरकाशी और कर्णप्रयाग-पीपलकोटी खंडों के फाइनल लोकेशन सर्वे को जल्द पूरा करने और मोहण्ड-देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें