Video: बीच सड़क पर भिड़ीं उत्तराखंड की दो यूट्यूबर, गाली गलोज और फिर हाथापाई…

haldwani Youtuber jyoti adhikari sunita bhatt: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की दो महिला व्लॉगर्स का बीच सड़क में तमाशे का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ही हल्द्वानी की व्लॉगर्स ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर जुबानी जंग चल रही थी। अब ये लड़ाई सीधे सड़क पर उतर आई। Influencer खुद सरेआम मर्यादा की धज्जियां उड़ाते नजर आए। अब ये दोनों व्लॉगर्स आपस में क्यों लड़ रहे है। चलिए शुरुआत से ये पूरा मामला जान लेते है।
बीच सड़क पर भिड़ीं उत्तराखंड की दो यूट्यूबर, गाली गलोज और फिर हाथापाई haldwani Youtuber Jyoti Adhikari Sunita Bhatt Fight
जानकारी के मुताबिक ज्योति अधिकारी का आरोप है कि सुनीता भट्ट सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रही हैं। जिससे वो मानसिक रुप से परेशान हैं। वहीं सुनीता भट्ट का कहना है कि ज्योति जबरदस्ती उन्हें अपने साथ जोड़कर विवाद खड़ा कर रही हैं।
यूट्यूबर ज्योति धिकारी और सुनीता भट्ट के बीच लड़ाई
ज्योति पहले अपने परिवार के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंची और वहां उन्होंने सुनीता भट्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
लेकिन शिकायत के बाद भी ज्योति अधिकारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद ज्योति अधिकारी सीधा चौपाटी बाजार पहुंच गई। जहां सुनीता भट्ट का स्टॉल लगा हुआ था। दोनों के बीच पहले बहस शुरु हुई। फिर गालीगलौज और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस सब के बीच महिला पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव की कोशिश की तो ज्योति अधिकारी ने उन महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की। ये पूरा तमाशा वहां मौजूद बाकी व्लॉगर्स सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों को दिखा रहे थे।
दोनों को हिरासत में लिया
इस ड्रामें को देखकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ कर दिया है कि सड़क पर ऐसे अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लिहाजा हुआ ये कि पुलिस ने शांति भंग की धारा में ज्योति अधिकारी और सुनिता भट्ट को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
पहले भी जेल जा चुकी है ज्योति अधिकार
आपको याद दिला दें की ये पहली बार नहीं है जब ज्योति अधिकारी विवादों में हैं। ज्योति अधिकारी का विवादों से पुराना नाता है। अंकिता भंडारी के लिए किए गए आंदोलन के बीचदरांती लहराने, कुमाऊं के देवी देवताओं के अपमान करने को लेकर पहले ही जेल जा चुकी है।