Dehradun NewsHighlight

देहरादून में युवती की निर्मम हत्या: इस वजह से उतारा मौत के घाट, दो दिन पहले ही पुलिस से की थी शिकायत

Dehradun Murder case: राजधानी देहरादून में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच बाजार में एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि दो दिन पहले ही युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या से मची सनसनी

घटना सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे की है। बताया जा रहा है युवती रोज की तरह ही अपने घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान एक युवक उससे मिलने आया। बातचीत के दौरान युवक ने बेरहमी से युवती का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के बीच था प्रेम-प्रसंग

आरोपी की पहचान आकाश कुमार (27) पुत्र कोमल राम निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके और गुजंन के बीच पिछले 2 साल से प्रेम-प्रसंग था। गुंजन मच्छी मार्किट के दूल्हा बाजार की एक दुकान पर काम करती थी। कुछ समय पहले उसने अपने परिवार के दबाव में आकर किसी और युवती से शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही गुंजन ने उससे दुरियां बनानी शुरु कर दी।

दो दिन पहले गुंजन ने पुलिस से की थी शिकायत

गुंजन की यही बात आकाश को पसंद नहीं आई। जिसके बाद से उसने गुंजन का पीछा करना शुरु कर दिया था। गुंजन और आकाश की कुछ दिन पहले इसे लेकर बहस भी हुई थी। अकाश ने कुछ दिन पहले गुंजन को जान से मारने की धमकी भी दी थी। परेशान होकर युवती ने दो दिन पहले ही पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने युवक से अपनी जान को खतरा बताया था। लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिसका खामियाजा गुंजन को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

ये भी पढ़ें: देहरादून के पलटन बाजार में मर्डर: गर्दन काटकर युवती को उतारा मौत के घाट, मची सनसनी

देहरादून में 5 दिन के भीतर तीसरी हत्या

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद अब राजधानी देहरादून की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहे हैं। बता दें देहरादून में 5 दिन के भीतर ये तीसरी हत्या है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में 18 साल की छात्रा की निर्मम हत्या हुई थी। हत्यारे ने नाबालिग की उंगलियां, नाक और गला काट दिया था। यही नहीं भारी भरकम पत्थर से उसके सिर को भी कुचल दिया था। वहीं ऋषिकेश में भी 31 जनवरी को महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन वारदातों को देखकर तो यहीं लगता है की अब पुलिस का डर अपराधियों के अंदर से बिलकुल खत्म हो गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें