BusinessHighlight

फूट गया बबल!, एक ही दिन में चांदी ₹1.28 लाख और सोना ₹33,000 हुआ सस्ता- Gold Silver Price

Gold Silver Price: शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त भूचाल देखने को मिला। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद दोनों सोना और चांदी एक ही दिन में भारी गिरावट दर्ज करते नजर आए। जहां पर चांदी करीब एक लाख प्रति किलों से ज्यादा टूटी। तो वहीं सोने के दाम में भी 33 हजार से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

चांदी का फूटा बबल, एक ही दिन में चांदी में भारी गिरावट Silver Price Today

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों पर तेज उछाल देखने को मिला। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि चांदी ने 4 लाख रुपये का आंकड़ा छुआ हो। बताते चलें कि गुरुवार को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर थी। हालांकि शुक्रवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें:- क्रैश हुई चांदी!, एक ही दिन में इतना ज्यादा भाव गिरने से मचा हड़कंप Silver Price Today

हाई लेवल से ₹1.28 लाख तक फिसली चांदी Silver Price Crash

5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव गिरकर 2,91,922 प्रति किलो पर बंद हुआ। जिसके चलते एक ही दिन में चांदी ए में 1,07,971 रुपए की गिरावट देखी गई। उच्चतम स्तर की बात करें, तो चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से केवल एक दिन में 1,28,126 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। इस गिरावट ने निवेशकों को भी हैरान कर दिया।

सोने में भी बड़ी गिरावट Gold Price Today

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को जहां MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। तो वहीं शुक्रवार को ये गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक ही दिन में सोने में 33,113 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

लाइफटाइम हाई से ₹42 हजार टूटा सोना

बता दें कि गुरुवार को सोना लाइफटाइम हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जिसके बाद अपने उच्चतम स्तर से सोना 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें