Udham Singh Nagar NewsHighlight

उधम सिंह नगर में हादसा: दो वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत, कई स्कूली बच्चे घायल

उधम सिंह नगर में आज दो वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई स्कूली बच्चे भी घायल बताये जा रहे हैं।

दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत

घटना गुरुवार की है। दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग पर आनंद खेड़ा के पास सवारी से भरे टेंपो और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें टेंपो में सवार कई यात्री और स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे तक उड़ गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाल कर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है साथ ही दोनों वाहनों को भी कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर चालक तेज रफ़्तार में था।ए हायर सेंटर रेफर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें