Dehradun NewsHighlight

देहरादून में 12वीं की छात्रा की हत्या, भाई फरार, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के विकासनगर में 12वीं की छात्रा की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है छात्रा अपने भाई के साथ डॉक्टर के पास जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन रात तक भी घर नहीं लौटी।

देहरादून में 12वीं की छात्रा की हत्या

घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार ढालीपुर कोतवाली की रहने वाली 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ दांत की समस्या की दवा लेने के लिए बाइक से विकासनगर गई थी। जब वह रात 9 बजे तक भी घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

छात्रा का चचेरा भाई लापता

छात्रा का खून से सना शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास मिला। बताया जा रहा है उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, और पत्थर से उसका चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया गया था। घटना के बाद से छात्रा का चचेरा भाई लापता है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चचेरे भाई की तलाश की जा रही है। बेटी की हालत देखकर परिवार सदमे में है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें