Uttarkashi News

अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहा था युवक, दम घुटने से मौत

उत्तरकाशी के हर्षिल से बुरी खबर आ रही है। होटल में काम कर रहे युवक की कमरे में जली अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहा था युवक

जानकारी के अनुसार महेश (25) निवासी हीना झाला एक होटल में काम करता था। मंगलवार देर रात ठंड अधिक होने के कारण महेश कमरे में अंगीठी जलाकर ही सो गया। सुबह जब होटल में रुके यात्रियों को युवक नहीं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना होटल के मालिक को दी।

दम घुटने से मौत

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पूरे कमरे में अंगीठी का धुंआ कमरे में फैला हुआ था। वहीं महेश अपने बिस्तर पर मृत पड़ा थ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी परेशानी, मैदानी इलाकों में चलेगी सर्द हवाएं

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें