Haridwar NewsBig News

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, दिनदहाड़े बरसाई गोली

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर में दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई पर जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपी हमलावर फरार हो गए। फायरिंग में सचिन और हमले के दौरान मौके पर मौजूद कृष्ण बाल उर्फ नानू भी घायल हो गया।

घायलों की हालत नाजुक

आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। साथ ही फरार हमलावरों की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें