Udham Singh Nagar NewsHighlight

किसान आत्महत्या प्रकरण: SSP समेत इन पुलिस अधिकारियों को भेजा नोटिस

सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में, सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुए वीडियो और परिवार वालों के बयानों के आधार पर, SIT की टीम ने ऊधम सिंह नगर के SSP मणिकांत मिश्रा समेत तीन सब-इंस्पेक्टर और एक एडिशनल सब-इंस्पेक्टर को पूछताछ और उनके बयान रिकॉर्ड करने के लिए नोटिस जारी किया है।

सुखवंत सिंह मामले में SIT की जांच जारी

SIT की टीम ने मृतक सुखवंत सिंह और संबंधित बैंकिंग ट्रांजेक्शन से जुड़े ज़मीन धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित रिकॉर्ड हासिल करने के लिए रजिस्ट्रार और तहसीलदार के ऑफिस, साथ ही अलग-अलग बैंकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इन संस्थानों से मिले रिकॉर्ड के आधार पर ट्रांजेक्शन और डॉक्यूमेंट्स की सच्चाई की जांच की जाएगी।

SIT ने जब्त किए घटना से जुड़े रिकॉर्ड

SIT के सदस्य और चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि घटना से जुड़े रिकॉर्ड ज़ब्त कर लिए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। SIT की विशेषज्ञ टीम टेक्निकल सर्विलांस के ज़रिए कॉल डिटेल्स, CCTV फुटेज, डिजिटल सबूत और दूसरे टेक्निकल इनपुट का लगातार एनालिसिस कर रही है।

ये भी पढ़ें: किसान आमहत्या प्रकरण: मृतक के घर से हटाई उधमसिंह नगर पुलिस की सुरक्षा, कहा परिवार से न करें संपर्क

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें