Udham Singh Nagar NewsHighlight

रुद्रपुर में हत्या का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद सिर कुचलकर की थी हत्या, SSP ने किया खुलासा

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रुद्रपुर में हत्या का खुलासा

उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, यह घटना शराब पीने के दौरान आपसी कहासुनी के बाद हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गुस्से में आकर एक व्यक्ति पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमों का गठन कर जांच शुरू की। लगातार सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: किसान आमहत्या प्रकरण: मृतक के घर से हटाई उधमसिंह नगर पुलिस की सुरक्षा, कहा परिवार से न करें संपर्क

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें