Rudraprayag NewsHighlight

शीतकाल के लिए मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद, अब ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी डोली- Madhyamaheshwar Temple

Madhyamaheshwar Temple doors closed: आज यानी मंगलवार को पूरे विधि विधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए है। 21 नवंबर को बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान होगी।

शीतकाल के लिए मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद Madhyamaheshwar Temple

दरअसल मंगलवार सुबह पांच बजे से ही हक हकूक धारी ग्रामीणों व आचार्यों की मौजूदगी में कपाट बंद करने की तैयारी शुरु हो गई थी। सभी धार्मिक परंपराओं को पूरा करने के बाद बाबा के स्वयंभू लिंग को समाधि दी गई। जिसके बाद डोली में विराजमान किया गया।

रात्रि प्रवास के लिए डोली गोंडार गांव पहुंचेगी। जिसके बाद 19 और 20 नवंबर को राकेश्वरी मंदिर रांसी में और गिरिया में रात्रि प्रवास होगा। 21 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें