Dehradun NewsBig News

देहरादून में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, आठ प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

Income tax raid in dehradun: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक ये कार्रवाई शहर के नामी बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है।

देहरादून में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन

मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग टीम डालनवाला, लक्ष्मण चौक, कैंट और राजपुर रोड इलाके में स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है। टीमों ने मौके से वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विभाग के अधिकारी कई अहम कागजातों को खंगालने में जुटे हैं।

Dehradun Income Tax raid
Income tax raid in dehradun

इन कारोबारियों के ठिकानों में छापेमारी जारी

सूत्रों के मुताबिक, जिन कारोबारियों के नाम इस कार्रवाई से जुड़े बताए जा रहे हैं, उनमें राकेश बत्ता, सुधीर बिंदलास, प्रदीप वालिया और खत्री शामिल हैं। विभाग की यह छापेमारी देर तक जारी रहने की संभावना है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शहर में इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें