NationalHighlight

जमीन विवाद के चलते मुस्लिम को ‘I Love Muhammad’ से फंसाया, स्पेलिंग मिस्टेक ने खोल दी पोल

I Love Muhammad On Temple Wall: अलीगढ़ के लोढ़ा थाना इलाके से एक मामला सामने आ रहा है। जहां पर मंदिरों की दीवारों पर ‘I Love Muhammad’ लिखकर शहर का माहौल खराब किया जा रहा था। इसी मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि ये मामला जमीन के लेनदेन से जुड़ा था। जिसमें समुदाय विशेष से जुड़े लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में अब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

I Love Muhammad

मंदिरों की दीवारों पर लिखा I Love Muhammad’ का नारा

दरअसल हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने ही मंदिरों की दीवारों पर स्प्रे पेंट से I Love Muhammad’ का नारा लिखा था। इसी के चलते समुदाय विषेश के लोगों पर इल्जाम लगााकर उन्हें फसाने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी जीशांत सिंह, आकाश सारस्वत, दिलीप शर्मा और अभिषेक सारस्वत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो दो लोगों के बीच इलाके में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते एक पक्ष ने दूसरे को फंसाने के लिए ये साजिश रची। मंदिरों की दीवारों पर ‘I Love Muhammad’ लिखकर धार्मिक तनाव पैदा करने का प्लान बनाया।

समुदाय विषेश को फंसाने का था प्लान

घटना की गहराई से जांच करने पर पुलिस को इस बारे में पता चला। एसएसपी की माने तो इस मामले में जो पहले समुदाय विषेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था उसे रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “25 अक्टूबर को थाना लोढ़ा के भगवानपुर और बुलकगढ़ी गांव के चार मंदिरों में धार्मिक नारे लिख गए थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तो फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद वहां के लोगों से इस मामले में बातचीत की गई थी। और मुकदमा भी दर्ज किया गया था।”

I Love Muhammad की स्पेलिंग मिस्टेक ने खोल दी पोल

SSP ने आगे बताया कि इसी केस में आज नया खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया, “आरोपियों से पूछताछ की गई, और पुलिस ने CCTV की जांच भी की। जो नारे लिखे गए थे उनमें स्पेलिंग की गलती भी थी। हर नारे में ये गलती पकड़ी गई है। इन सभी तथ्यों और पुराने केस रिकॉर्ड्स की जांच करने के बाद पुलिस ने ये खुलासा किया।”

प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद

दरअसल साल 2024 में गुल मोहम्मद नाम के शख्स के परिवार का मुकेश के परिवार से झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा पुलिस तक भी गया था। 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की गई थी। इसी साल सितंबर में जीशांत और मस्तकीम के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसमें जीशांत की एफआईआर के आधार पर मुस्तकीम व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

SSP ने बताया, “इन चारों का इरादा था कि मुकदमे में मुस्तकीम के खिलाफ फैसला हो जाए। इसमें इनका साथ राहुल नाम के शख्स ने भी दिया था। राहुल का प्रॉपर्टी झगड़ा गुल मोहम्मद से चल रहा था। उसी मकान के पास ये मंदिर बना हुआ था।” आरोपियों का प्लान था कि भड़काऊ नारे लिखने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आएगी। जिससे विरोधियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। राहुल की तलाश की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें