Haridwar NewsHighlight

रुड़की में दो पक्षों में बवाल: विवाद के बाद आंबेडकर समिति के अध्यक्ष हिरासत में, ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव

रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मामला उस वक्त और बिगड़ गया जब घटनास्थल पर पहुंचे आंबेडकर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार की पुलिस से तीखी कहासुनी हो गई।

ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव

बात बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया। अध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गुस्से में धनौरी चौकी का घेराव कर दिया। मौके पर नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल बुलाया।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने हालात को काबू में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें