Kab hai Bhai Dooj 2025: हिंदू धर्म में भैया दूज एक महत्वपूर्ण पर्व है। ये भाई-बहन के अनमोल रिश्ते को दर्शाता है। इसमें भाईयों की रक्षा के लिए बहनें भगवान से प्रार्थना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को पैसे या फिर कोई उपहार देते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन में भैया दूज का पर्व (Bhai Dooj 2025 Date) मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते है कि इस बार भाई दूज कब पढ़ रहा है।
भाईदूज कब है? Kab hai Bhai Dooj 2025
भाई दूजकार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज भी भाई-बहन के रिश्ते का त्यौहार है। इस बार भाई दूज का ये त्यौहार 23 Oct, 2025 को पड़ रहा है।
कहा जाता है कि भाई दूज के दिन अगर भाई अपनी बहनों के घर जाकर खाना खाता है तो दोनों के ही घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही भाई-बहन दोनों के यमुना में स्नान करने पर उम्र भी लंबी होती है।
जानिए Bhai Dooj का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यमुना माई ने अपने भाई यमराज को घर पर बुलाया था। उन्होंने उनका स्वागत किया और तिलक लगाया। जिसके बाद उनकी सेवा भाव देखकर यमराज काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने उनसे वचन लिया कि हर साल इस तिथि पर वो उनके घर आकर भोजन करेंगे। माना जाता है कि इसी के बाद से भाई दूज की ये प्रथा शुरू हुई।