HighlightUttarakhand

उत्तराखंड के शिल्पियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित, बोले बुनाई और कला है प्रदेश की धरोहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही उत्तराखंड के शिल्पियों को सम्मानित किया।

11 लोगों को किया उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित

कार्यक्रम में सीएम धामी ने हस्तशिल्प पर आधारित विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही 11 लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की बुनाई और हस्तशिल्प कला अपनी विविधता, परंपरागत डिज़ाइन और गुणवत्ता के कारण प्रसिद्ध है। सीएम ने प्रदेश के शिल्पियों और बुनकरों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक बताया।

कार्यक्रम में इन लोगों को किया सम्मानित

सम्मानित किये शिल्पियों में उत्तरकाशी की जानकी देवी, भागीरथी देवी, बागेश्वर से इन्द्र सिंह, अल्मोडा से लक्ष्मण सिंह, भुपेन्द्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी (नैनीताल) से जीवन चन्द्र जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, नारायण नगर मल्लीताल नैनीताल से जानकी बिष्ट, क्वालिटी कॉलोनी हल्दूचौड़ हल्द्वानी से जगदीश पाण्डेय, चमोली से प्रदीप कुमार, गुड्डी देवी, उत्तरकाशी से महिमानन्द तिवारी शामिल थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें