Highlight

मानसून में हुआ 5 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान, अभी तक गई 79 लोगों की जान

उत्तराखंड में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। कहीं भूस्खलन तो कहीं बादल फटने से कई गांव प्रभावित हुए है। कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो कई लोगों ने अपनों को खो दिया।

उत्तराखंड में मानसून ने मचाई तबाही

उत्तराखंड में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश शासन प्रशासन के लिए चुनौती बनती दिख रही है। इस बार मानसून की बारिश ने प्रदेश में भयंकर तबाही मचाई है। आसमान से बरसी इस आफत की बारिश से ना सिर्फ पहाड़, सड़कें और पुलों का हाल बेहाल हुआ है। बल्कि कई मासूम लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ी।

आपदा में गई 79 लोगों की मौत

आंकड़ों के माने तो अगस्त महीने में बीते 10 साल का टूटा रिकॉर्ड टूटा है। अगस्त में 574 MM बारिश दर्ज की गई है। 1 अप्रैल से 3 सितंबर तक कुल 79 लोगों की मौत हुई है। जबकि आपदा में 115 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 90 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। वहीं 1828 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि 229 मकान पूर्ण रूप से जमींदोज और 71 मकान आधे से अधिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

ग्राउंड जीरो पर रहकर सीएम खुद कर रहे मॉनिटरिंग

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून में भारी बारिश के चलते हुई भारी तबाही ने लोगो की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लगातार लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वहीं सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी खुद लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और सारे हालातों की ग्राउंड जीरो पर रहकर मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

उत्तराखंड को मानसून में हुआ 5 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान

वहीं इस आपदा में हुए नुकसान की बात करें तो आपदा सचिव के मुताबिक अब तक 5 हजार करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन किया जा चुका है इसके साथ ही जल्द ही केंद्र की एक टीम उत्तराखंड पहुंचेगी जोकी पूरे नुकसान का आकलन तैयार कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। आसमान से बरस रही आफत की बारिश से पिछले काई रिकॉर्ड टूट चुके है। आलम यह हो गया है कि प्रदेश में तमाम कोशिशों के बावजूद भी बारिश राज्य सरकार को सांस लेने की फुर्सत नहीं दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें