Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले CM, चाय बनाई, जनता से लिया योजनाओं का फीडबैक

विधानसभा सत्र के समापन के बाद अभी फिलहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में ही मौजूद है। गुरुवार सुबह तड़के सीएम धामी ने मॉर्निंग वॉक पर निकले इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजनता से मुलाकात कर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया।

जनता से मुलाकात कर लिया सरकारी योजनाओं का फीडबैक

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां सीएम धामी खुद ही चाय बनाते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को चाय भी पिलाई और उनका हाल चाल जाना। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

ग्रीष्मकालीन राजधानी के साथ ही पर्यटन स्थल भी है गैरसैंण : CM

सीएम ने कहा कि कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें