Dehradun NewsHighlight

रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की CM से मुलाकात, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में रुद्रप्रयाग जिले से आए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया।

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना हम सबका कर्तव्य है : CM

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को नए दायित्वों की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अब सभी का लक्ष्य राज्य की जनता की सेवा करना होना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपनी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना हम सबका कर्तव्य है।

रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की CM से मुलाकात
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की CM से मुलाकात

जनप्रतिनिधियों से सीएम धामी ने किया ये आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से ही पूरे राज्य का विकास संभव है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे समर्पित भाव से काम कर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें