Dehradun NewsHighlight

पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा आज, SSP ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत देहरादून जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

SSP ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा देहरादून के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

dehradun news
SSP ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

SSP ने दिए संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने डयूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को परीक्षा डयूटी के दौरान पूरी निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भर्ती केन्द्रों के आस-पास किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से न रुकने देने और संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें : 4 अगस्त से शुरू होगी उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा, शिक्षा विभाग ने कसी कमर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें