EntertainmentHighlight

टूट गई Chinki Minki की जोड़ी! फेमस जुड़वा बहनें हुई अलग, दी जानकारी

Twin Sisters chinki minki got Separated: टीवी की फेमस जुड़वा बहनों की जोड़ी सुरभि और समृद्धि मेहरा जिन्हें वायरल चिंकी-मिंकी के नाम से जाना जाता है वो अब अलग हो गई हैं। बीते कई सालों से चिंकी-मिंकी के तौर पर उन्होंने लोगों का मनोरजंन किया। ऐसे में अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की जानकारी दी है। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नोट शेयर कर इस बात की घोषणा की है। इससे फैंस काफी भावुक हो गए। दोनों ने बताया कि अब वो एक साथ प्रोफेशनल काम नहीं करेंगी।

फेमस जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी की जोड़ी हुई अगल Twin Sisters chinki minki got Separated

इस्टाग्राम पर शेयर किए गए नोट में उन्होंने लिखा, फोटो-शेयरिंग एप्लिकेशन पर उनके शेयर किए गए नोट में लिखा है, “भारी मन से, हम अब जोड़ी के रूप में अपने रास्ते अलग कर रहे हैं। हमने यहां से अपने व्यक्तिगत सफर पर जीवन का पता लगाने का फैसला किया है।

हमने जो कुछ भी शेयर किया है उसके लिए आभारी हैं और आगे जो कुछ भी है उसके लिए उत्साहित हैं। अपने प्यार और आशीर्वाद से हम दोनों का उत्साह बढ़ाते रहें।” बता दें कि जुड़वा बहनों की इस जोड़ी ने ‘द कपिल शर्मा शो’ से काफी सुर्खियां बटौरी थी।

फैंस का टूटा दिल

इस खबर के बाद इंटरनेट पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। जहां कुछ फैंस इस फैसले से काफी भावुक नजर आएं। तो वहीं कुछ दोनों की जोड़ी को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते दिखे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें