NationalHighlight

मंत्रियों के लिए नया नियम!, अब PM Modi से मिलने के पहले करना होगा ये काम

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की प्रक्रिया अब पहले जैसी नहीं रही। अब मंत्रियों के लिए एक नई गाइडलाइन लागू कर दी गई है। मुलाकात से पहले अब उन्हें एक जरूरी काम करना होगा। बिना ये प्रक्रिया पूरी किए, अब पीएम से मिलने की इजाजत नहीं मिलेगी। सरकार ने इस नियम को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है। चलिए जानते है कि क्या है वो काम।

अब PM Modi मोदी से मिलने के पहले करना होगा ये काम

दरअसल देश में एक बार फिर कोरोना(Corona) के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर एक नई गाइडलाइन सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक अब कोई भी केंद्रीय मंत्री अगर पीएम मोदी से मिलना चाहता है तो उसे पहले RT-PCR टेस्ट(rt-pcr test mandatory) कराना अनिवार्य होगा। बिना कोविड टेस्ट के अब किसी को मुलाकात की अनुमति नहीं मिलेगी।

कोरोना के बढ़ते केस बने वजह rt-pcr test mandatory before meeting PM Modi

पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 306 नए केस सामने आए हैं। जबकि संक्रमण के चलते 6 लोगों की मौत की भी खबर है। इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

अस्पतालों में युद्ध स्तर पर तैयारियां

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया है। सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। आइसोलेशन वॉर्ड दोबारा एक्टिव किए जा रहे हैं। जरूरी दवाइयों का स्टॉक भी बढ़ाया जा रहा है।

इन राज्यों में केस ज्यादा

केरल में सबसे ज्यादा 170 नए केस दर्ज किए गए हैं। यहां फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 2,200 से ज्यादा हो चुकी है। वहीं गुजरात में 114 और कर्नाटक में 100 नए केस सामने आए हैं। इन राज्यों में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,223 और 459 हो गए हैं। मौत के मामलों में केरल में 3, कर्नाटक में 2 और महाराष्ट्र में 1 व्यक्ति की जान गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें