Highlight

अरिश्फा खान से डेजी शाह तक…, Bigg Boss 19 में बतौर कटेस्टेंट नजर आ सकते हैं ये सितारे!

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित और चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर वापसी को तैयार है। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19 ) को लेकर चर्चाएं अब तेज़ हो गई हैं। सलमान खान के इस शो में किन सितारों (Bigg Boss 19 Contestant List) की एंट्री हो सकती है। इस पर फैंस की नजरें टिकी हैं।

Bigg Boss 19 में बतौर कटेस्टेंट नजर आ सकते है ये सितारें! Bigg Boss 19 Contestant List

खबरों की माने तो इस बार Bigg Boss 19 शो के मेकर्स कुछ चौंकाने वाले नामों के साथ दर्शकों को सरप्राइज़ देने वाले हैं। सबसे पहले नाम सामने आया है एक्टर राम कपूर का। जिन्हें शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो राम कपूर बिग बॉस हाउस में एक दमदार कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई दे सकते हैं।

television-ram-kapoor-in bigg boss 19

डेजी शाह भी आ सकती है नजर!

वहीं सलमान खान की फिल्मों जय हो और रेस 3 में नजर आ चुकीं डेजी शाह को भी शो में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। उनका ग्लैमरस अंदाज़ और बेबाक स्वभाव बिग बॉस हाउस में खूब धमाल मचा सकता है।

daisy-shah-in bigg boss 19

टीवी के हैंडसम हंक शरद मल्होत्रा का नाम भी चर्चा में है। मेकर्स उन्हें लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। अगर डील फाइनल हो जाती है तो शरद भी इस बार बिग बॉस के घर में नज़र आएंगे।

नील मोटवानी जो ये हैं मोहब्बतें और वारिस जैसे शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं उनका नाम की भी चर्चा है। वहीं जादू तेरी नजर की एक्ट्रेस खुशी दुबे भी संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग शो की टीआरपी बढ़ाने में अहम साबित हो सकती है।

ये कलाकार भी आएंगे नजर?

बालिका वधु से पहचान बनाने वाले शशांक व्यास को भी इस बार शो का ऑफर दिया गया है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। इसके अलावा सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अरिश्फा खान का नाम भी खूब तूल पकड़ रहा है।

कहा जा रहा है कि उन्हें भी बिग बॉस के घर में कैद करने की तैयारी है। लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। कुल मिलाकर अगर ये नाम फाइनल हो जाते हैं तो ये सीजन भी पहले जैसे धमाकेदार होने वाला है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें