Big NewsUttarakhand

बागेश्वर धाम की कथा सुन लौट रहा था परिवार, Panchkula में सातों ने की आत्महत्या, वजह जान रह जाएंगे हैरान

पंचकूला (Panchkula) से बड़ी खबर सामने आ रही है. बागेश्वर धाम की कथा सुन लौटे रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है सभी लोग बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुन लौट रहे थे. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

Panchkula में परिवार के सात सदस्यों ने की आत्महत्या

घटना सोमवार रात की है. जानकारी के अनुसार सोमवार रात पुलिस को करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या (suicide) कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी लोगों को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी लोगों ने दम तोड़ दिया. परिवार देहरादून का रहने वाला बताया जा रहा है.

कर्ज में डूबा हुआ था परिवार

पुलिस सूत्रों की माने तो प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले दून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया. परिवार को इसके चलते बहुत घाटा हुआ था. इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था. परिवार की हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी करना मुश्किल हो गया था. बीते दिन पहले परिवार बागेश्वर धाम की कथा सुन देहरादून वापस लौट रहा था.

Panchkula में परिवार के सात सदस्यों ने की आत्महत्या

मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

पंचकूला से लौटने के दौरान परिवार ने यह कदम उठाया है. मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है. मित्तल परिवार के घर के बाहर भी उनके रिश्तेदारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. बताया जा रहा है मित्तल परिवार लगभग 8-9 महीने पहले देहरादून के कोलागढ़ में किराए के माकन पर रह रहा था. परिवार मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें : Live video बनाकर शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

NGO भी चलते थे प्रवीण मित्तल

घटनास्थल से जो वाहन मृतक के पास मिला है, वह गंभीर सिंह नेगी निवासी मालदेवता के नाम से पंजीकृत है. देहरादून पुलिस ने जब गंभीर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात प्रवीण मित्तल से NGO के काम के सिलसिले में हुई थी. मृतक प्रवीण पूर्व में चाइल्ड लाइफ केअर मिशन नाम से NGO चलाता था. इसी दौरान मित्रता के चलते गंभीर नेगी ने वाहन को अपने नाम पर फाइनेंस करवाया था, जिसे वर्तमान में मृतक चलाता था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें