EntertainmentHighlight

बनारसी केप में भगवद गीता का संस्कृत श्लोक…, Cannes में Aishwarya Rai का लुक हुआ वायरल

Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2025 Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan) और कान्स फिल्म फेस्टिवल का काफी पुराना नाता है। साल 2002 में वो पहली बार ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय नेकान्स के रेड कारपेट पर कदम रखा था।

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या ने पीली साड़ी में देवदास फिल्म की टीम के साथ कान्स में जलवा बिखेरा था। सभी की निगाहें बस एक्ट्रेस पर ही थी। ऐसे में अब 23 साल बाद एक बार फिर अभिनेत्री ने अपना पुराना वाला चार्म बिखेरा है।

Cannes के पहले दिन ऐश्वर्या का लुक Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2025

इस बार के कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहले दिन अपने इंडियन लुक से सभी का ध्यान खींचा। सफेद बनारसी साड़ी में अभिनेत्री ने सिल्वर-रोज गोल्ड की मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी पहन कर अपने लुक को कम्पलीट किया।

ये साड़ी उनके लिए मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी। इसके साथ उन्होंने मांग में सिंदूर भरकर अपने लुक को और भी हसीन बना दिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन का सेकंड डे कान्स लुक

अब दूसरे दिन भी ऐश्वर्या का जलवा कायम है। दूसरे दिन के आउटफिट से ऐश्वर्या ने ये साबित कर दिया कि क्यों उन्हें कान्स की क्वीन कहा जाता हैं। पहले दिन वो जहां ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दी। तो वहीं दूसरे दिन उन्होंने बोल्ड लुक केरी किया लेकिन इंडियन कल्चर के टच के साथ। दूसरे दिन उन्होंने ब्लैक गाउन पहना। जिसे उन्होंने सिल्वर केप के साथ स्टाइल किया।

Aishwarya Rai Bachchan cannes 2025 look

बनारसी केप में भगवद गीता का संस्कृत श्लोक

उनके लुक की खास बात ये थी कि उनके बनारसी आइवरी कलर का केप में भगवद गीता का संस्कृत में श्लोक लिखा हुआ था। इस बार उन्होंने मिड-पार्टेड स्ट्रेट हेयर स्टाइल को हटाकर वन साइड पार्टेड सॉफ्ट हेयर कर्ल किए। उनका दूसरे दिन का लुक काफी अट्रैक्टिव रहा। ये लुक उनका सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया। लोग उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें