Big NewsEntertainment

Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन होगी रिलीज

Sitaare Zameen Par Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म से आमिर एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। ये उनके करियर की पहली सीक्वल फिल्म है।

इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देखकर फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। इससे पहले मेकर्स द्वारा फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था। जिसमें आमिर खान का पहला लुक दिखाया गया था।

Sitaare Zameen Par Trailer हुआ जारी

सितारे जमीन पर में आमिर खान बास्केटबॉल कोच के रोल में दिखाई देंगे। जो चिड़चिड़े और लड़ने भिड़ने वाले लोगों में से है। उनकी एक गलती के वजह से उन्हें सजा के तौर पर दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने की जिम्मेदारी दी जाती है। शुरुवात में आमिर उन्हें पागल कहते है। लेकिन बाद में सभी को बॉस्केटबॉल कंपीटीशन के लिए ट्रेन भी करते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म? sitare zameen par release date

आखिरी बार आमिर खान कि लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। साल 2022 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। अब इस फिल्म से वो तीन साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। ये फिल्म इसी साल 20 जून (sitare zameen par release date) को सिनेमाघरों रिलीज की जाएगी।

फिल्म की स्टार कास्ट sitare zameen par Starcast

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म् सितारे जमीन पर को आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म साल 2007 में आई तारे जमीन पर का सीक्वल है। 30 साल के करियर में अभिनेता की ये पहली सीक्वल फिल्म है। आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। आमिर खान के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख अभिनय करती नजर आएंगी।

इसके अलावा अरूश दत्ता, वेदांत शर्मा, गोपी कृष्णन वर्मा, नमन मिश्रा, ऋषभ जैन, ऋषि शाहनी, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, आयुष भंसाली, सिमरन मंगेशकर, डॉली अहलूवालिया, बृजेंद्र काला और गुरपाल सिंह भी अभिनय करते दिखाई देंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें