Sportshighlight

IPL 2025 New Schedule: 17 मई से शुरू होगा IPL 2025, 3 जून को फाइनल मुकाबला

IPL 2025 New Schedule: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर चल रहे तनाव को देखते हुए आईपीएल के 18वें सीजन(IPL 2025 ) को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। हालांकि अब दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद अब स्थिति सामान्य है। जिसके चलते एक बार फिर से आईपीएल को शुरू करने का ऐलान हो गया है। बीती रात बीसीसीआई ने लीग से बचे हुए मैचों के शेड्यूल की घोषणा(IPL 2025 New Schedule) की।

बता दें कि पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 17 मई को खेला जाएगा। तो वहीं क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर 29 और 30 मई को खेला जाएगा। जिसके बाद एक जून को क्वालिफायर-2 और तीन जून को फाइनल मुकाबला होगा। हालांकि बोर्ड ने सभी नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू की घोषणा नहीं की है।

इन वेन्यू पर आयोजित होंगे IPL 2025 लीग स्टेज राउंड के मैच

जल्द ही बीसीसीआई द्वारा प्लेऑफ मैचों के लिेए वेन्यू का ऐलान किया जाएगा। बचे लीग मैचों की मेजबानी बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद करेंगे। बता दें कि ग्रुप-स्टेज राउंड का आखिरी मैच मंगलवार यानी 27 मई को खेला जाएगा।

आईपीएल का रिवाइज शेड्यूल- IPL 2025 New Schedule

दिनांक दिन मैच समय (IST) वेन्यू

  1. मई 17 शनिवार RCB vs KKR 7:30 बजे बेंगलुरु
  2. मई 18 रविवार RR vs PBKS 3:30 बजे जयपुर
  3. मई 18 Sunday DC vs GT 7:30 बजे दिल्ली
  4. मई 19 सोमवार LSG vs SRH 7:30 बजे लखनऊ
  5. मई 20 मंगलवार CSK vs RR 7:30 बजे दिल्ली
  6. मई 21 बुधवार MI vs DC 7:30 बजे मुंबई
  7. मई 22 गुरुवार GT vs LSG 7:30 बजे अहमदाबाद
  8. मई 23 शुक्रवार RCB vs SRH 7:30 बजे बेंगलुरु
  9. मई 24 शनिवार PBKS vs DC 7:30 बजे जयपुर
  10. मई 25 रविवार GT vs CSK 3:30 बजे अहमदाबाद
  11. मई 25 रविवार SRH vs KKR 7:30 बजे दिल्ली
  12. मई 26 सोमवार PBKS vs MI 7:30 बजे जयपुर
  13. मई 27 मंगलवार LSG vs RCB 7:30 बजे लखनऊ
  14. मई 29 गुरुवार Qualifier 1 7:30 बजे TBD
  15. मई 30 शुक्रवार Eliminator 7:30 बजे TBD
  16. जून 1 रविवार Qualifier 2 7:30 बजे TBD
  17. जून 3 मंगलवार Final 7:30 बजे TBD

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button