SportsHighlight

संन्यास लेते ही Premanand ji Maharaj के पास पहुंचे Virat Kohli, अनुष्का शर्मा के साथ लिया आशीर्वाद

बीते दिन यानी सोमवार को भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली(Virat Kohli Test Retirement) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। ऐलान के बाद आज मंगलवार की सुबह क्रिकेटर वृंदावन में संत प्रेमानंद(Premanand ji Maharaj) से मिलने पहुंचे। विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आश्रम श्री राधाकेलीकुंज पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय दोनों ने आश्रम में बिताया। इस बीच उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से आध्यात्मिक चर्चा भी की।

संन्यास लेते ही Premanand ji Maharaj के पास पहुंचे Virat Kohli

बता दें कि विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज से तीसरी बार मिल रहे हैं। पहली बार वो चार जनवरी 2023 को प्रेमानंद से मिले थे। जिसके बाद इसी साल 10 जनवरी को वो उनसे भेट करने गए थे। सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से विराट ने संन्यास की घोषणा की थी। इस बाद वो सीधा उनसे मिलने पहुंचे है। दोनों विराट और अनुष्का होटल रेडिसन में रुके हैं। वो सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंच गए थे। जिसके बाद करीब 9:30 बजे वो वहां से निकले।

अब तक तीन बार मिल चुके है विराट

विराट कोहल आश्रम से निकलने के बाद बाराह घाट के पास पहुंचे। जहां संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण रहते है। यहां उन्होंने गौरांगी शरण से भी मुलाकात की। बता दें कि इससे पहले जब विराट प्रेमानंद से मिले थे उन्होंने पूछा था कि असफलता से बाहर कैसे निकला जाए। जिसपर उत्तर देते हुए उन्होंने कहा था कि अभ्यान जारी रखें।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें