NationalHighlight

‘आई लव यू, प्लीज उठ जाओ यार…’, कांपते हाथों से पत्नी ने दिया शहीद सुरेंद्र को आखिरी सलाम, Video

भारत की सेना ने पाकिस्तान के हर एक हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी हमलों में कई जवान देश की सुरक्षा करते-करते शहीद हो गए। इसमें भारत के पांच जवान शहीद हो गए। इसी में से एक जवान जो शहीद हुए है उनकी कहानी सामने आई है।

राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले सुरेंद्र कुमार उन पांच जवानों में से थे जो दुश्मनों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। उनके अंतिम संस्कार से पहले उनकी पत्नी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसें देखकर आपकी आंख से भी आंसू झलक जाएंगे।

‘आई लव यू, प्लीज उठ जाओ यार’, कांपते हाथों से शहीद सुरेंद्र की पत्नी

भारत माता की जय के नारों के बीच एक महिता कांपते हाथों से अपने पति को अंतिम सलाम दे रही है। बेसुध ये महिला सुरेंद्र कुमार की पत्नी है। लगातार उनकी पत्नी चीख कर कह रही है कि “प्लीज उठ जाओ यार, आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ।” अंत में महिला जयहिंद बोलकर अपने पति को श्रद्धांजलि देती है। महिला को सुध-बुध खोता देख वहां खड़े लोगों की आंखें नम हो गई।

https://twitter.com/SheetalPronamo/status/1921750765502382479

14 साल से सहायक सार्जेंट के रूप में थे तैनात

बता दें कि सहायक सार्जेंट के रूप में तैनात सुरेंद्र कुमार राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मेहरादासी के रहने वाले थे। बता दें कि वो 14 साल से चिकित्सा शाखा में चिकित्सा सहायक सार्जेंट के रूप में भारतीय वायुसेना में तैनात थे। जैसे ही पत्नी को उनकी शहादत की जानकारी मिली। वैसे ही पत्नी सीमा की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें झुंझुनं जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

परिवार में अपने पीछे इन्हें छोड़ गए जवान

शहीद जवान सुरेंद्र की परिवार की बात करें तो वो अपने पीछे अपनी मां,पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ कर चले गए हैं। सुरेंद्र के पिता केंद्रीय रिवर्ज पुलिस फोर्स में थे। उनके बेटे ने सुरेंद्र को मुखाग्नि दी। वहीं शहीद की बेटी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि “मेरे पापा बहुत अच्छे थे। मैं एयरफोर्स में जाकर अपने पापा की मौत का बदला लूंगी।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें