UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में संविदा और आउटसोर्स भर्तियों पर रोक, अब होगी नियमित नियुक्तियां, CS ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सभी सरकारी विभागों में संविदा और आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली भर्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अब विभागों में सिर्फ नियमित नियुक्तियां ही की जाएंगी.

उत्तराखंड में संविदा और आउटसोर्स भर्तियों पर रोक

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के आदेश में कहा गया है कि यदि कोई विभाग नियमों का उल्लंघन कर संविदा या आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. बता दें बीते कुछ समय से आउटसोर्स कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग की जा रही थी.

खाली पदों पर जल्द शुरू होगी नियमित नियुक्तियों की प्रक्रिया

कर्मचारियों की मांगों के चलते कई विभागों में कामकाज भी प्रभावित हुआ था. इसके मद्देनज़र सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है.प्रदेश सरकार अब खाली पदों पर जल्द नियमित नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करेगी. बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही विभिन्न विभागों से रिक्त पदों का ब्यौरा मांगकर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें